Posts

🚩यात्रा भगवान केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग की 🚩 साथियों नमस्कार 🙏 दोस्तों,मेरा एक पड़ोसी उसका नाम श्याम शर्मा उर्फ भाले भाई है।  वह उम्र में मेरे से लगभग 10 वर्ष छोटा होगा। वह 29 मई 2014 को अपने एक साथी अंकुश को लेकर मेरे पास आया। और मेरे से बोला कि कटारिया जी अभी केदारनाथ चल रहे है। मैंने उस को समझाया, कि भाई कहीं भी जाने के लिए पहले से कुछ तैयारी करनी पड़ती है। और तुम रात को दस बजे आ कर बोल रहे हो,  कि अभी केदारनाथ चलना है। भाई ऐसा नहीं होता पहले बताया होता तो तैयारी करते और फिर केदारनाथ धाम की यात्रा पर चलते।  उन्होंने अब मेरे से बड़ी बड़ी बाते करनी शुरू कर दी।  और मेरे से बोले आप तो बहुत बड़े घुमक्कड़, हिम्मती, शेर दिल आदमी बनते हो, और अब चलने से डर रहे हो,... उनके द्वारा कही गई इस तरह की बातें मेरे से बर्दाश्त नहीं हुई।  मैंने कहा कि चलो.... मैंने अपने बेटे से कहां मेरे दो जोड़ी कपड़े रख दो।  छोटा बेटा काफी समझदार था, झट से उसने पाच मिनट में एक बैग में कपड़े रख कर मुझे दे दिए। मेरी पत्नी ने मुझ को काफी समझाया, भला इस तरीके से कहीं केदारनाथ जाते...
Recent posts